Saturday, November 28, 2026
Home Crime India नोएडा में युवती को ब्लैकमेल कर 75 लाख रुपये वसूलने का आरोप,...

नोएडा में युवती को ब्लैकमेल कर 75 लाख रुपये वसूलने का आरोप, शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। शादी का झांसा देकर युवती का कथित तौर पर शारीरिक शोषण करने, अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और करीब 75 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहम्मद रिजवान को दिल्ली के जनकपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी की बहन को भी नामजद किया गया है।

पीड़िता के मुताबिक, उनकी मुलाकात दिल्ली विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर के साथ काम करने के दौरान मोहम्मद रिजवान से हुई थी। बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला रिजवान उसी प्रोफेसर के निर्देशन में पीएचडी कर रहा था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और नजदीकियां हो गईं। उस समय पीड़िता भी पीएचडी की पढ़ाई के लिए विदेश चली गई थीं।

शिकायत में बताया गया है कि कुछ वर्षों बाद जब वह भारत लौटीं तो आरोपी ने उनसे दोबारा संपर्क करना शुरू कर दिया। वर्ष 2022 में वह पीड़िता के घर पहुंचा और शादी करने की जिद करने लगा। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर उसने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर वर्ष 2022 से मार्च 2026 तक उनका शोषण किया। इस दौरान अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे करीब 75 लाख रुपये भी वसूल लिए। इतना ही नहीं, पीड़िता की छोटी बहन से भी लगभग 22 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के अनुसार, मोहम्मद रिजवान लगातार पीड़िता पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। जब युवती ने इसके लिए इनकार कर दिया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोपी की बहन पर भी पूरे मामले की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए शिकायत में नामजद किया है।

नोएडा जोन के एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की बहन की भूमिका, कथित तौर पर वसूली गई रकम और शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

आगरा। आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस से सोना लूटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की...

जालंधर में बेटे के सामने पिता की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार

जालंधर। पंजाब के जालंधर स्थित बूटा मंडी इलाके में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे के...

देहरादून में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार और शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर गुजरात में सोना लूटने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार

आगरा। आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस से सोना लूटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ आगरा और गुजरात पुलिस की...

जालंधर में बेटे के सामने पिता की तेजधार हथियार से हत्या, हमलावर वारदात के बाद फरार

जालंधर। पंजाब के जालंधर स्थित बूटा मंडी इलाके में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे के...

देहरादून में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार और शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में जिम ट्रेनर को 20 साल की सजा, 8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला के साथ लंबे समय तक यौन उत्पीड़न और धमकी देने के मामले में अदालत ने जिम ट्रेनर...

दिल्ली में रोड रेज ने ली युवक की जान, कार सवार युवकों ने चाकू से गोदकर की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सड़क पर वाहन चलाने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शकूरपुर जेजे कॉलोनी इलाके में...

दिल्ली में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में गोली लगने से हालत गंभीर

दिल्ली। राजधानी के बवाना इलाके में बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उसके घर के बाहर गोली मार दी। पूठ खुर्द क्षेत्र...

विकासनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी स्मैक के साथ गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में...

मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

नंदगंज । गाजीपुर में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को...

दिल्ली पुलिस ने नशे के बड़े सप्लायर को दबोचा, 656 ग्राम अफीम और MDMA बरामद

नई दिल्ली। बिहार से मादक पदार्थ लाकर हरियाणा और दिल्ली के आसपास के इलाकों में उसकी सप्लाई करने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस...

पंचकूला सिविल अस्पताल में सरकारी धन के गबन का एक और मामला, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पत्नी पर FIR

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का एक और मामला सामने आया है। इस बार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन,...