Friday, September 18, 2026
Home Crime India पलवल में सरपंच पर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, तीन...

पलवल में सरपंच पर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज

पलवल। जिले के एक गांव की महिला ने सरपंच समेत तीन लोगों पर राशन कार्ड ठीक कराने का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और बाद में वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर होडल थाना पुलिस ने सरपंच समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023 में वह अपना राशन कार्ड ठीक कराने के लिए गांव के सरपंच देवी के पास गई थी। आरोप है कि इसके बाद सरपंच अपने साथी गजेन्द्र के साथ पलवल स्थित उसके किराये के मकान पर पहुंचा। कागजात तैयार कराने के बहाने दोनों उसे खेतों की ओर एक सुनसान स्थान पर ले गए।

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि सुनसान जगह पर उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया। वहीं, गजेन्द्र के बाहर निगरानी करने की बात कही गई है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपित अश्लील वीडियो के नाम पर उसे लगातार ब्लैकमेल और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।

पीड़िता के मुताबिक, प्रताड़ना से परेशान होकर उसने अपना किराये का मकान बदल लिया। इसके बावजूद आरोपितों की ओर से कथित तौर पर उसे परेशान किया जाता रहा।

शिकायत के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले सरपंच देवी अपने एक अन्य साथी रवि भारद्वाज के साथ होडल पहुंचा। आरोप है कि पुराने वीडियो को डिलीट करने का झांसा देकर वह महिला को उजीना ड्रेन के पास स्थित एक ओयो होटल में ले गया, जहां उसके साथ दोबारा जबरदस्ती की गई।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि हाल में आरोपितों ने उसकी कथित अश्लील रिकॉर्डिंग के साथ छेड़छाड़ कर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इससे उसे मानसिक तनाव और सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपों की जांच, साक्ष्यों की पड़ताल और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...