Friday, September 18, 2026
Home Crime India चाईबासा में पिकअप चोरी का खुलासा, छह दिन में दो आरोपी गिरफ्तार;...

चाईबासा में पिकअप चोरी का खुलासा, छह दिन में दो आरोपी गिरफ्तार; ओडिशा से वाहन बरामद

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन चोरी के मामले का पुलिस ने छह दिनों के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर दो आरोपितों को मनोहरपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया पिकअप वाहन ओडिशा के कांड्रा टोल ब्रिज के पास से बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, लाइनपार दुर्गा पंडाल के समीप से पिकअप वाहन चोरी होने के संबंध में 24 अगस्त को सुंदरगढ़, ओडिशा निवासी दशरथ किसन ने मनोहरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी के लिए विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद मनोहरपुर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के आरा निवासी विनोद सिंह (45), जो वर्तमान में झारसुगुड़ा में रह रहा था, और ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी प्रशांत कुमार नायक के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ के बाद आरोपितों की निशानदेही पर चोरी गया पिकअप वाहन ओडिशा स्थित कांड्रा टोल ब्रिज के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस जांच में विनोद सिंह के पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। उसके खिलाफ ओडिशा के तलसारा थाने में भी मामला दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में मनोहरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का, अजय प्रसाद, नवकिशोर कुदादा समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस अब मामले में आरोपितों से पूछताछ कर चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...