Sunday, November 1, 2026
Home Crime UP लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त को दूसरे राज्यों में बेचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बिजनौर के आवास विकास कॉलोनी निवासी सपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य मदनलाल सैनी का बेटा दुष्यंत सैनी भी शामिल बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित ग्रामीण इलाकों में बिना जरूरी अनुमति के रक्तदान शिविर आयोजित करते थे। आरोप है कि इन शिविरों में एकत्र किए गए रक्त को स्थानीय ब्लड बैंकों में जमा कराने के बजाय दूसरे राज्यों में भेजकर ऊंची कीमत पर बेचा जाता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्यंत सैनी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया।

इस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले में यह जांच कर रही है कि कथित रूप से लगाए गए शिविरों के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं और रक्त को कहां-कहां भेजा गया।

वहीं, सपा नेता मदनलाल सैनी ने अपने बेटे और खुद पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि बिजनौर में उनका करीब छह साल से ब्लड बैंक संचालित है और लगभग चार महीने पहले लक्सर में भी ब्लड बैंक शुरू किया गया था। उनके मुताबिक, शिविरों से एकत्र किया गया रक्त उनके ही ब्लड बैंक में जमा कराया गया था।

मदनलाल सैनी ने दावा किया कि राजनीतिक कारणों से उन्हें और उनके परिवार को मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत में सुनवाई के दौरान कुछ धाराएं कम की गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

फिरोजाबाद में सवारी बनकर युवक से लूट, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में फरिहा थाना पुलिस ने सवारी के बहाने कार में बैठाकर युवक से लूट करने के मामले का खुलासा करते हुए दो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल...

बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दोनों आरोपी, पुलिस टीम पर की फायरिंग दो पिस्टल, जिंदा...

जमीन के विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हत्या, सगा भाई गिरफ्तार

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोटरंका तहसील की मोहड़ा पंचायत में...

युवक की मौत के मामले में प्रेमिका और उसके भाई समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जलालपुर। हरियाणा से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। युवक के पिता ने...

नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी का खुलासा, एनआईए ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पटना। नेपाल के रास्ते नकली भारतीय मुद्रा देश में लाकर बिहार के बाजारों में चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी...

बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील छीनकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितों को कौशांबी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने...

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने चलाया सघन अभियान, दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे ऋषिकेश। अवैध शराब की बिक्री...

देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद

बंजारावाला क्षेत्र के दो घरों को बनाया था निशाना, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को दिया अंजाम देहरादून। राजधानी देहरादून...

मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

देहरादून। राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना रायपुर पुलिस ने मत्स्य निदेशालय...

पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार

पीलीभीत। शहर में एक युवक ने युवती और उसके दो रिश्तेदारों पर शादी के लिए दबाव बनाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और बाद में...