Tuesday, November 3, 2026
Home Crime Uttarakhand एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस...

एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अजांम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 04 नेपाली अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई लाखों रू0 कीमत की ज्वेलरी हुई बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, सुनियोजित तरीके से रैकी कर देते थे नकबजनी की घटनाओं को अजांम

गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक के द्वारा हिमांचल प्रदेश से बनाया था अपना फर्जी आधार कार्ड

घटना से पूर्व अपने पास रखे फर्जी आधार कार्ड से सिम खरीदकर अभियुक्त घटना के दौरान करते थे उनका इस्तेमाल, घटना के बाद सिमों को देते थे तोड

विकासनगर क्षेत्र में भी अभियुक्तों द्वारा काम ढूंढने के बहाने अलग-अलग स्थानों पर रैकी कर ज्वैलर्स की दुकान को किया था चिन्हित

घटना में चोरी की गई ज्वैलरी के साथ नेपाल भागने की फिराक में थे अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में चोरी व नकबजनी की घटनाओं में कर्नाटक तथा तमिलनाडू से भी जा चुके है जेल

देहरादून- दिनांक -09/08/2026 को वादी संजीव राणा, निवासी विकासनगर ने कोतवाली विकासनगर में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक- 07/08/2026 को वह विकासनगर स्थित अपनी न्यू राणा ज्वैलर्स, ज्वैलरी शॉप को बन्द करके घर चले गये थे तथा दिनांक 9/8/2026 की प्रातः जब दुकान खोली तो दुकान के अन्दर से सोने व चांदी के आभूषण गायब थे, किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान के अन्दर रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये थे। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर की पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल मु0अ0सं0 -242/2026 धारा -305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टीगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए फुटेज में दिख रहे संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में नकबजनी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 16/8/2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान कुल्हाल हाईवे पुल के पास स्थित कच्चे रास्ते से चोरी की घटना को अजांम देने वाले 04 अभियुक्तों (1)-नैना शाही उर्फ विनोद (2)-दीपक कुमार ठाकुर उर्फ भोटिया (3)- शंकर बहादुर शाही (4)-निश्चल योगी उर्फ रमेश को घटना में चोरी की गई ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर विकासनगर क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

पूछताछ का विवरण :- पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी मूल रूप से नेपाल के रहने वाले है तथा मजदूरी के बहाने अलग-अलग राज्यों में जाकर सुनियोजित तरीके से रैकी कर चोरी/नकबजनी की घटनाओं को अजांम देते है। विकासनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से पूर्व सभी अभियुक्त हिमाचल प्रदेश के बंजार क्षेत्र में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। घटना में शामिल उनके एक अन्य साथी भीम बहादुर के कहने पर वे सभी विकासनगर क्षेत्र में घटना को अजांम देने के लिये आये थे, घटना से पूर्व उनके द्वारा काम ढूंढने के बहाने विकासनगर में विभिन्न स्थानो पर रैकी की गई तथा घटना के लिये न्यू राणा ज्वैलर्स की दुकान को चिन्हित किया था, योजना के मुताबिक अभियुक्तों द्वारा दिनांक 07 अगस्त की रात्रि में मौका देखकर न्यू राणा ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोडते हुए दुकान में रखी सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी कर लिया था। घटना के बाद अभियुक्त पुलिस को चकमा देने के लिये देहरादून, हरिद्वार होते हुए बस के माध्यम से वापस हिमाचल प्रदेश चले गए थे। आज सभी अभियुक्त अपने साथी भीम बहादुर के कहने पर वापस देहरादून आई0एस0बी0टी0 आ रहे थे, जहां से वे सभी नेपाल भागने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस ने चारों अभियुक्तों को उत्तराखण्ड- हिमाचल बोर्डर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त निश्चल उर्फ रमेश के पास से पुलिस को उसके द्वारा हिमाचल प्रदेश के पते पर बनाया गया फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके माध्यम से अभियुक्त अपने अन्य साथियों कोे सिम उपलब्ध कराता था। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके पूर्व में बैंगलौर, तमिलनाडू व अन्य राज्यों से भी चोरी व नकबजनी की घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- नैना शाही उर्फ विनोद पुत्र शेर बहादुर शाही, निवासी तोलीचाखा पीपलकोट, थाना राखम, जिला देलेख अंचल भैरी नेपाल, उम्र 28 वर्ष ।
2- दीपक कुमार ठाकुर उर्फ भोटिया पुत्र नवराज ठाकुर, निवासी तोलीचाखा पीपलकोट, थाना राखम, जिला देलेख अंचल भैरी नेपाल, उम्र 42 वर्ष ।
3- शंकर बहादुर शाही पुत्र सत बहादुर शाही निवासी ग्राम मानमा थाना होलम, जिला कालिकोट नेपाल, उम्र 30 वर्ष
4- निश्चल योगी उर्फ रमेश पुत्र तपेन्द्र योगी, निवासी कालिकोट, थाना तीरवेणी, जनपद राजकोट नेपाल, उम्र 25 वर्ष

वांछित अभियुक्त :-भीम बहादुर शाही पुत्र नर बहादुर शाही, निवासी तोलीचाखा, थाना राखम, जिला दैलेख, नेपाल

बरामद माल-घटना में चोरी की गई सोने-चांदी की ज्वैलरी व अन्य सामान (अनुमानित कीमत करीब 04 से 05 लाख रू0)

पुलिस टीम :-                                                                                                                      01- निरीक्षक राजीव रौथाण, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर
02- वरि0उ0नि0 शिशुपाल सिंह राणा
03- उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसांई, चौकी प्रभारी बाजार
04- उ0नि0 सनोज कुमार
05- उ0नि0 ओमवीर चौधरी
06- कानि0 पवन बिष्ट
07- कानि0 नवीन कोहली
08- कानि0 नरेश पन्त
09- कानि0 त्रेपन सिंह

एस0ओ0जी0 टीम-                                                                                                              01- निरीक्षक खुशीराम पाण्डे, प्रभारी एसओजी ग्रामीण
02-कानि0 नवनीत सिंह
03-कानि0 जितेन्द्र सिंह
04-कानि0 मनोज सिंह
05-कानि0 सोनी कुमार

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की...

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...