Friday, September 18, 2026
Home Crime India 13 वर्षीय बालिका के साथ कई बार किया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

13 वर्षीय बालिका के साथ कई बार किया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत। खरखौदा थानाक्षेत्र के गांव में बालिका के साथ कई बार दुष्कर्म करने व उसके गर्भवती होने के मामले में पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी बालिग है। पुलिस ने दो नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं तीसरे आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने तीनों के डीएनए सैंपल लिए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में 13 वर्षीय बालिका ने बताया था कि उनके पिता की मौत के बाद वह स्कूल से लौटकर अपने ताऊ की दुकान पर जाकर हाथ बंटाती थी। उनके ताऊ की दुकान पर अक्सर तीन लड़के आते थे। अप्रैल-मई में जब वह पानी लेने गई तो रास्ते में एक लड़का उसे मिला था। वह उसे बहकाकर पार्क में लग गया था। जहां पर उसने उसके साथ गलत काम किया था।
आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि किसी को बताया तो तेरे भाई-बहन को मार देगा। इसके बाद लड़के ने अपने दो साथियों को भी इस बारे में बता दिया था। उसके बाद उसके दोस्तों ने भी अलग-अलग जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने किसी का बताने पर उसके भाई-बहनों के जान से मार देने की धमकी दी थी। करीब डेढ़ माह पहले उनकी मां के निधन पर बहन उसे अपनी ससुराल ले आई थी। जहां पर पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले गया था तो जांच के बाद चिकित्सक ने उसे गर्भवती बता दिया था।
इस पर उसने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू कर लिया, जिसमें आरोपी कशिश बालिग मिला है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। दो नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि तीनों आरोपियों का डीएनए कराया है। पुलिस अब डीएनए रिपोर्ट से मिलान कर मामले में सबूत जुटाएगी। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच में जुटी है। सभी तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...