Thursday, September 17, 2026
Home Crime India शहडोल निवेश घोटाले में बड़ी कार्रवाई, दो महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर

शहडोल निवेश घोटाले में बड़ी कार्रवाई, दो महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में कथित निवेश घोटाले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो महीने बाद एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है। करोड़ों रुपये की निवेश ठगी से जुड़े इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। मामला जीएनएस फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है, जिस पर निवेशकों से ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर बड़ी रकम हड़पने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, गोपालपुर करकटी निवासी मगनयन सिंह ने 19 मई को बुढ़ार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने आकर्षक रिटर्न का वादा कर लोगों से निवेश कराया, लेकिन बाद में निवेशकों की जानकारी और सहमति के बिना उनके डीमैट खातों में ट्रेडिंग की गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कंपनी से जुड़े सुखनंदन यादव, मुकेश यादव, सरोज यादव, विजय पाल और मोहम्मद अनीम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियां अब वित्तीय लेन-देन, बैंक रिकॉर्ड, डीमैट खातों से जुड़े दस्तावेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं।

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए विशेष टीम गठित की है। टीम को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, साक्ष्य जुटाने और तकनीकी जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मामले की निष्पक्ष और प्रभावी विवेचना सुनिश्चित की जा सके।

सूत्रों के अनुसार, संभागायुक्त के निर्देश के बाद जांच प्रक्रिया में तेजी आई है। वहीं, पीड़ित निवेशकों का आरोप है कि कंपनी के जिम्मेदार लोग लंबे समय से फरार हैं और कंपनी का कार्यालय भी बंद पड़ा है। ऐसे में अब निवेशकों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...