Thursday, September 17, 2026
Home World Crime सिंगापुर में हीरा चोरी की साजिश नाकाम, भारतीय नागरिक को हुई जेल

सिंगापुर में हीरा चोरी की साजिश नाकाम, भारतीय नागरिक को हुई जेल

ज्वेलरी शोरूम में लाखों डॉलर की चोरी का प्लान फेल

चाइनाटाउन। सिंगापुर के चाइनाटाउन स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में लाखों डॉलर के हीरे की चोरी की साजिश रचने के मामले में एक भारतीय नागरिक को अदालत ने जेल की सजा सुनाई है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर नकली हीरे की मदद से असली हीरा बदलने की योजना बनाई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की तत्परता के चलते दोनों की चाल नाकाम हो गई।

मामले में 41 वर्षीय भारतीय नागरिक मंगरोलिया मनोजकुमार कुरजीभाई ने अदालत में चोरी का दोष स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे दो साल, दो महीने और दो सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई। वहीं, उसके साथी 30 वर्षीय सेरासिया मिलन रामनीकभाई के खिलाफ मामले की सुनवाई अभी जारी है।

जांच के अनुसार, दोनों आरोपी एक साझा परिचित के माध्यम से संपर्क में आए थे और सोशल पास पर सिंगापुर पहुंचे थे। यात्रा से पहले उन्होंने भारत के सूरत में एक ऐसा नकली हीरा तैयार कराया, जो आकार और पहचान के लिहाज से असली हीरे से काफी मिलता-जुलता था। योजना के तहत एक आरोपी दुकान के कर्मचारी का ध्यान भटकाता, जबकि दूसरा नकली हीरे से असली हीरे की अदला-बदली करता।

19 जून 2026 को दोनों आरोपी चाइनाटाउन की एक ज्वेलरी दुकान पहुंचे और करीब 4.95 कैरेट का हीरा देखने की इच्छा जताई। इसी दौरान एक आरोपी ने सेल्स मैनेजर को बातचीत में उलझाए रखा, जबकि दूसरे ने छिपाकर रखा नकली हीरा निकालकर असली हीरे से बदल दिया और असली हीरा अपने पास छिपा लिया। हालांकि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

दुकान से निकलने के बाद दोनों ने खरीदारी न करने का बहाना बनाया। बाद में जब दुकान कर्मचारियों ने हीरे की जांच की तो उसके नकली होने का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों आरोपियों को उसी दिन चांगी एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर भारत रवाना होने से पहले गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान असली हीरा बरामद कर लिया गया।

अदालत में सरकारी पक्ष ने इसे पहले से रची गई सुनियोजित साजिश बताया और कहा कि आरोपी केवल चोरी की वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से सिंगापुर आए थे। वहीं, दोषी ने अदालत से सजा में नरमी की अपील करते हुए अपने परिवार और बच्चों का हवाला दिया। सिंगापुर के कानून के तहत इस तरह के अपराध के लिए सात साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की एक युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में...

सिएटल फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल

सिएटल। अमेरिका के सिएटल शहर में आयोजित लोकप्रिय 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। इस...

एथेंस में पर्यटकों पर चाकू से हमला, दो विदेशी पर्यटक घायल, आरोपी गिरफ्तार

एथेंस। ग्रीस की राजधानी एथेंस में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एक्रोपोलिस के पास मंगलवार सुबह चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...