Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया, पति ही निकला हत्यारा

महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया, पति ही निकला हत्यारा

नई दिल्ली। खजूरी खास थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला का हत्यारोपी उसका पति ही निकला है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा था। आरोपी ने हत्या करने की वजह का भी खुलासा किया है। बता दें कि महिला का शव शनिवार को कमरे में बेड के नीचे मिला था। आरोपी की पहचान सुनील कुमार(28) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, द्रौपदी अपने परिवार के साथ गली नंबर-17, खजूरी में किराये पर रहती थी। परिवार में पति सुनील है। पुलिस को जांच में पता चला कि द्रौपदी की पहली शादी बिहार के मधेपुरा निवासी ज्योतिष यादव से हुई थी। पहले पति से उसे चार बच्चे थे। करीब नौ माह पहले महिला ने अपने पहले पति को छोड़कर राजमिस्त्री सुनील से शादी कर ली थी। वह एक बेटी को अपने साथ दिल्ली ले आई थी।

उसकी बेटी की उम्र अब 15 वर्ष है। दूसरे पति से महिला का कोई बच्चा नहीं था। पुलिस को जांच में पता चला कि पिछले कुछ माह से सुनील अपने पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा था। शनिवार को दंपती अपनी बेटी के साथ घर पर थे। दोपहर में उनकी बेटी अपने सहेली के घर चली गई थी।

शाम को वापस लौटी तो सुनील घर के बाहर बैठकर बीड़ी पी रहा था और कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। बेटी ने जब मां के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह किसी के साथ भाग गई। उसे तलाश करना पड़ेगा। उसने बेटी को आस पड़ोस व रिश्तेदारों के घर द्रौपदी को ढूंढने भेज दिया। पीछे से खुद फरार हो गया।

कुछ घंटे के बाद किशोरी वापस लौटी तो पिता भी गायब था, घर बंद होने पर वह एक रिश्तेदार के घर जाकर रूक गई। रविवार रात आठ बजे वह फिर से कमरे पर पहुंची तो बदबू आ रही थी। उसने मकान मालिक को सूचना दी। कमरे का ताला तोड़कर दरवाजा खोला तो बेड के नीचे महिला का शव पड़ा हुआ था। महिला के शव के माथे पर चोट के निशान थे और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। पोस्टमार्टम जांच से पता चला कि मौत गला घोंटने से हुई है। आरोपी ने महिला के पहले माथे पर हथोड़े से वार किया था, फिर गला घोंटकर मार डाला था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...