Friday, September 18, 2026
Home Crime India लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 132 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 132 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना- लुधियाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 132 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कॉल सेंटर की आड़ में विदेशी नागरिकों को फर्जी वायरस और सिक्योरिटी अलर्ट भेजकर ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी माइक्रोसॉफ्ट के नाम पर नकली वायरस चेतावनी भेजकर विदेशी नागरिकों को डराते थे। स्क्रीन पर दिखने वाले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करते ही पीड़ित सीधे गिरोह के सदस्यों तक पहुंच जाते थे। इसके बाद आरोपी खुद को टेक्निकल सपोर्ट कर्मचारी बताकर रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाते और पीड़ित के कंप्यूटर व मोबाइल का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेते थे।

जांच में सामने आया कि गिरोह पीड़ितों को बैंक अकाउंट हैक होने, ईमेल चोरी होने या सिस्टम में आपत्तिजनक सामग्री मिलने का डर दिखाकर उनसे पैसे ऐंठता था। ठगी की रकम हवाला, क्रिप्टोकरेंसी और अन्य अवैध माध्यमों से भारत लाई जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.07 करोड़ रुपये नकद, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल फोन और 19 लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। साथ ही 300 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में साइबर पुलिस और विशेष टीमों ने संधू टॉवर और सिल्वर ओक में छापेमारी कर कॉल सेंटरों को सील किया। जांच एजेंसियों के अनुसार हर ऑपरेटर को रोजाना कई कॉल करने का लक्ष्य दिया जाता था और हर टीम लाखों रुपये की हेराफेरी करती थी।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के मास्टरमाइंड फिलहाल दिल्ली और गुजरात में मौजूद हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। मामले में आयकर विभाग को भी शामिल किया गया है और डिजिटल साक्ष्य, हवाला नेटवर्क व क्रिप्टो ट्रांजैक्शन की गहन जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह गरीब परिवारों के युवक-युवतियों को जल्दी अमीर बनने का लालच देकर इस नेटवर्क में शामिल करता था। सभी आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...