Thursday, May 14, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 80.670 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी निवासी लोकेश भारद्वाज और राजस्थान के भिवाड़ी निवासी अख्तर खान के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि भिवाड़ी से दिल्ली-एनसीआर में गांजे की बड़ी खेप पहुंचाई जाने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आजादपुर सब्जी मंडी के पास जाल बिछाकर संदिग्ध कार को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मादक पदार्थ ओडिशा के सेमिलिगुड़ा इलाके से लाया गया था और इसे दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि आरोपी यहां अपने एक सहयोगी को खेप सौंपने पहुंचे थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी अख्तर खान भिवाड़ी में जिम संचालित करता है और पहले भी राजस्थान व ओडिशा में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वहीं लोकेश भारद्वाज को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले गिरफ्तार किया जा चुका है और वह कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। फरार सप्लायर मुख्तार अहमद की तलाश जारी है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

रिश्वत कांड में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुभाष यादव गिरफ्तार, कमरे से मिले थे 48.9 लाख रुपये

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले में तैनात इंस्पेक्टर सुभाष यादव को सीबीआई ने रिश्वत और कथित वसूली मामले में गिरफ्तार कर लिया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...