Thursday, May 14, 2026
Home Crime Delhi डाबड़ी में चाकूबाजी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों बदमाश घायल

डाबड़ी में चाकूबाजी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों बदमाश घायल

दिल्ली- दिल्ली के डाबड़ी इलाके में हुई चाकूबाजी की वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। इस घटना में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद से ही आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर द्वारका क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम शर्मा और रोहित के रूप में हुई है। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है और उनसे पूछताछ जारी है।

दरअसल, यह पूरा मामला मधु विहार इलाके में हुए एक मामूली विवाद से शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि बैग टकराने को लेकर हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने पहले एक युवक पर हमला किया और जब अन्य लोग बीच-बचाव करने आए तो उन पर भी चाकू से वार किया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे डिलीवरी बॉय गोविंद झा ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में घायल अन्य तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...