Friday, September 18, 2026
Home Crime UP शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोपित ने वीडियो को इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी देकर युवती से 50 हजार रुपये भी ठग लिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह महीने पहले उसकी मुलाकात पड़ोसी युवक से हुई थी। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो बना ली। थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच बिजली बंबा चौकी प्रभारी को सौंपी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर में दरवाजा खटखटाए बिना घर के अंदर आने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद चौकी पहुंचे दोनों पक्षों में पुलिस के सामने भी लात-घूसे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चौकी में बैठा लिया। जिसके बाद व्यापार संगठन के लोग चौकी पहुंचे तो उन्हें छोड़ दिया। न्यू इस्लामनगर गली नंबर 35 निवासी नौशाद ने बताया कि वह किराये के मकान में रहता है।

आरोप है कि पड़ोसी सलाऊद़दीन उर्फ सोनू दरवाजा खटखटाए घर के अंदर आ गया। विरोध करने पर उनके बीच मारपीट हो गई। इसके बाद सलाऊद्दीन फतेहउल्लापुर चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचा तो नौशाद पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने ही दोबारा से मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों का चौकी पर जमावड़ा लग गया। मामला बढ़ते देख दूसरी चौकी से पुलिस को बुलाया गया। इसके बावजूद दोनों पक्षों के लोग चौकी के सामने ही हंगामा करते रहे।

पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को चौकी में बैठा लिया। वहीं, जानकारी होने पर व्यापार संगठन के लोग चौकी पर पहुंचे तो उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...