Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi मदनगीर में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान एम्स में...

मदनगीर में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान एम्स में तोड़ा दम

नई दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के मदनगीर इलाके में सोमवार रात एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में 30 वर्षीय निखिल नागर उर्फ निक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मानकर पड़ताल कर रही है।

परिवार के लोगों के मुताबिक निखिल करीब डेढ़ महीने पहले ही हत्या के एक मामले में जेल से बाहर आया था। दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि निखिल अपने परिवार के साथ मदनगीर में रहता था और घर के पास ही चिकन बेचने की दुकान चलाता था। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान पर मौजूद था, तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उस पर गोलियां बरसाकर मौके से फरार हो गए।

शाहबाद डेयरी में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में शाहबाद डेयरी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कुल 11 राउंड गोलियां चलीं।

इस दौरान जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी भी बाल-बाल बच गए। एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे के रूप में हुई है। दोनों एक महीने पहले बवाना इलाके में कारोबारी वैभव गांधी की हत्या और लूटपाट के मामले में फरार चल रहे थे। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के संयुक्त आयुक्त (पश्चिम परिक्षेत्र) ने बताया कि 9 फरवरी को बवाना सेक्टर-4 में बदमाशों ने कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद 15 फरवरी को पुलिस ने पांच आरोपियों रवि, संजय, अरुण, संदीप और हरीश को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि वारदात में मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे भी शामिल थे।

सोमवार रात नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि दोनों बदमाश शाहबाद डेयरी इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी की निगरानी में निरीक्षक गौरव चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने जब बाइक सवार दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर छह राउंड फायरिंग कर दी और भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिससे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे गिर पड़े।

पुलिस ने उन्हें तुरंत अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय मोहम्मद इरफान चांद बाग का रहने वाला है और उसके खिलाफ 40 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती, चोरी और झपटमारी जैसे अपराध शामिल हैं। इनमें से 32 मामले दिल्ली और आठ उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं।

वहीं दूसरा आरोपी ऐश्वर्य पांडे गाजियाबाद के भोपुरा चौक हिंडन मोड़, डिफेंस कॉलोनी का निवासी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और चोरी के कुल पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें चार उत्तर प्रदेश और एक दिल्ली में दर्ज है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...