Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Delhi उत्तम नगर में युवक तरुण की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को...

उत्तम नगर में युवक तरुण की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, होली के दिन जेजे कॉलोनी में पानी से भरे गुब्बारे को लेकर दो परिवारों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामूली विवाद कुछ ही देर में झगड़े में बदल गया। आरोप है कि बाद में एक पक्ष के लोगों ने युवक तरुण पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में लगातार गश्त की जा रही है।

स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर खड़ी बाइक और कार में आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...