Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi मुंडका में प्रॉपर्टी विवाद में पुलिस अफसर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

मुंडका में प्रॉपर्टी विवाद में पुलिस अफसर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

नई दिल्ली- पश्चिमी दिल्ली के मुंडका थाना क्षेत्र के बक्करवाला इलाके में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घायल की पहचान 80 वर्षीय रिशाल सिंह के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस से उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं।

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच में सामने आया है कि घायल के पेट, कंधे, हाथ और पैर में गोलियां लगी हैं। घटनास्थल से पुलिस ने कई खाली कारतूस बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे जमीन से जुड़ा पुराना विवाद कारण बताया जा रहा है। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर साजिश रचने और अपने साथी के साथ मिलकर हमला कराने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि संबंधित प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और हाल ही में अदालत का फैसला पीड़ित के पक्ष में आया था।

पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...