Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, सीनियर सर्वेयर की...

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, सीनियर सर्वेयर की हत्या कर आंगन में गाडा शव

दिल्ली।  दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। इसमें सरोजनी नगर स्थित सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्पलेक्स के सीनियर सर्वेयर महेश कुमार की हत्या कर शव को सरकारी फ्लैट के आंगन में जमीन में गाड़ दिया गया। इसके बाद आरोपी ने आंगन में सीमेंट और कंक्रीट का पक्का फर्श बनवा दिया। वारदात कंपनी के ही क्लर्क अनीस ने की थी। वह पुलिस को काफी दिनों तक गुमराह करता रहा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आरके पुरम के सेक्टर-2 में स्थित फ्लैट नंबर-623 के आंगन के पक्के फर्श की खुदाई कर मृतक के शव को बरामद कर लिया।

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने आफिस की युवती से प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। झज्जर, हरियाणा निवासी महेश कुमार(42) सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्पलेक्स में सीनियर सर्वेयर थे।  वह झज्जर, हरियाणा में रहते थे और वहीं से रोज ऑफिस आते-जाते थे। वह 28 अगस्त को अचानक गायब हो गए। इसकी आरके पुरम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला दर्जकर आरके पुरम थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुरेंदर व एसआई पवन की टीम ने जांच शुरू की।

जांच में महेश कुमार के आफिस में कार्यरत क्लर्क पर संदेह हुआ। पूछताछ करने पर वह पुलिस को गुमराह करता रहा। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। उसकी निशानदेही पर सेक्टर-2 आरके पुरम स्थित मकान नंबर 623 के आंगन में खुदाई कराई गई। पहले छह इंच के पक्के फर्श की खुदाई में सर्वेयर का शव बरामद हो गया। बताया जा रहा है कि ऑफिस में काम करने वाली एक युवती से दोनों की दोस्ती थी। साथ ही आरोपी ने महेश से नौ लाख रुपये लिए थे।
लड़की से दोस्ती कायम रखने और उधार लिया रुपया हड़पने की नीयत से उसने सर्वेयर को अपने मकान नंबर 1121, सेक्टर-2 आरके पुरम में बुलाकर पाने से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।  इस दौरान उसने महेश के सिर के कई टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद वह कार से महेश के शव को मकान नंबर 623 में ले गया और आंगन में शव को गाड़ दिया। इस पर छह इंची मोटा पक्का फर्श करा दिया।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी की टीम ने जब आरोपी अनीस से पूछताछ की तो उसने बताया कि महेश गायब होने से पहले उससे मिला था। वह बता रहा था कि उसने नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ले ली है। उनके पैसे न लौटाने पड़ें, इसलिए वह गायब हो रहा है। जातेे समय महेश अपना मोबाइल व कार उसे देकर गया है।
सेक्टर-2, आरके पुरम में मकान नंबर 623 सर्वे ऑफ इंडिया में कार्यरत एमटीएस स्टाफ के लिए आवंटित किया हुआ है। मगर वह रह नहीं रहा था। आरोपी अनीस ने पीडब्ल्यूडी से धोखे से चाबी ले ली और फिर उसकी डुप्लीकेट चाबी बनवा ली। इसके बाद उसने मकान में पीछे की तरफ स्थित जगह पर शव को जमीन में गाड दिया और फिर फर्श को पक्का करवा दिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...