Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP चेकिंग के दौरान फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़े अपराधी को दबोच लिया गया। संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जलपुरा स्थित बिजलीघर के पास रूटीन चेकिंग के दौरान एक कार संदिग्ध हालात में आती दिखाई दी। जब पुलिस ने वाहन को रोकने का संकेत दिया, तो चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। आगे रास्ते में पानी भरा होने के कारण कार फंस गई, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को चारों ओर से घेर लिया।

खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार कराया और अस्पताल पहुंचाया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ मौत निवासी हाथरस के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की पीली धातु की चेन, दीवार घड़ी, कपड़े, मेकअप किट और एक होंडा सिटी कार बरामद की है।

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ समेत विभिन्न जिलों में चोरी, लूट, नकबजनी और एनडीपीएस एक्ट के तहत 27 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से अलग-अलग जिलों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...