Friday, September 18, 2026
Home Crime India पिता की तीसरी शादी से नाराज सौतेले बेटे ने की महिला की...

पिता की तीसरी शादी से नाराज सौतेले बेटे ने की महिला की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर- कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई महिला की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रूबीना की चाकू से हत्या के आरोप में उनके सौतेले बेटे साहिल और उसके साथी सोहेल को जावरा से दबोचा गया है। पूछताछ में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद और पिता की तीसरी शादी को लेकर गहरा आक्रोश इस वारदात की मुख्य वजह बना।

पुलिस के अनुसार, आरोपी साहिल अपने पिता शाहिद मेव के तीसरे विवाह से लंबे समय से नाराज चल रहा था। उसने इस संबंध में परिवार और पिता के समक्ष विरोध भी जताया था, लेकिन बात नहीं बनी। इसी रंजिश के चलते साहिल ने अपने दोस्त सोहेल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

घटना गुरुवार शाम की है। रूबीना अपने मायके मदारपुरा से ऑटो में सवार होकर अभिनंदन नगर स्थित घर लौट रही थीं। घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार साहिल ने ऑटो को रुकवाया और रूबीना को जबरन बाहर खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साहिल ने गुस्से में बहस करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और गंभीर रूप से घायल अवस्था में महिला को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल ले जाते समय रूबीना ने दम तोड़ दिया।

मृतका रूबीना, आरोपी साहिल की सौतेली मां थी। वह पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी थीं, जबकि रूबीना का यह चौथा विवाह बताया जा रहा है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक इस शादी को लेकर पहले से ही घर में तनाव बना हुआ था और कई रिश्तेदार इस रिश्ते से असहमत थे।

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को दोनों आरोपियों — साहिल (23) और सोहेल (24) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों नयापुरा के निवासी हैं। शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी साहिल ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने कबूल किया कि पिता की शादी और पारिवारिक कलह के चलते वह मानसिक रूप से आक्रोशित था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...