Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India जालंधर में अपराधियों के हौसले बुलंद, बैंक से निकली नकदी पर दिनदहाड़े...

जालंधर में अपराधियों के हौसले बुलंद, बैंक से निकली नकदी पर दिनदहाड़े हाथ साफ

जालंधर। शहर में आप नेता की हत्या के बाद फैले तनाव के बीच अपराधियों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार सुबह अर्बन एस्टेट इलाके में बैंक से नकदी निकालकर लौट रहे एक कारोबारी दंपती से बदमाशों ने करीब 19 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित प्रिया वर्मा और उनके पति रमन वर्मा बैंक से बड़ी राशि निकालने के बाद निजी काम से अर्बन एस्टेट पहुंचे थे। दोनों के पास कुल 19 लाख 10 हजार रुपये थे, जिनमें से 17 लाख 10 हजार रुपये बैंक से निकाले गए थे, जबकि शेष रकम पहले से उनके पास मौजूद थी। पूरी नकदी एक बैग में रखी गई थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दंपती कार से बाहर उतरे, उसी समय पीछे से आई एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में से एक ने झपट्टा मारकर बैग छीना और तेज़ी से मौके से भाग निकला। वारदात इतनी तेजी से हुई कि दंपती कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे।

पीड़ितों ने लुटेरों का पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन बदमाश ट्रैफिक और संकरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों आरोपियों ने अपने चेहरे ढक रखे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

गौरतलब है कि पीड़ित दंपती मॉडल टाउन क्षेत्र में “श्री सिल्वर” नाम से कारोबार करते हैं। हाल ही में उनकी दुकान में आग लगने की बड़ी घटना हुई थी, जिससे वे पहले ही नुकसान झेल चुके हैं। अब इस लूट की वारदात ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर कर रख दिया है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

RELATED ARTICLES

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...