Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi बिजली शिकायत बनी साइबर जाल का शिकार, जाकिर नगर निवासी से 4.72...

बिजली शिकायत बनी साइबर जाल का शिकार, जाकिर नगर निवासी से 4.72 लाख की ठगी

नई दिल्ली- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायत एक परिवार के लिए भारी नुकसान का कारण बन गई। ठगों ने खुद को बिजली कंपनी का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति के मोबाइल पर नियंत्रण हासिल किया और कुछ ही देर में लाखों रुपये उड़ा लिए।

पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने करीब छह महीने बाद मामला दर्ज कर लिया है और अब जांच शुरू की गई है। इस घटना में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जालसाजों को पीड़ित की बिजली संबंधी शिकायत की जानकारी आखिर मिली कैसे।

पुलिस के अनुसार, मोती मस्जिद, जाकिर नगर निवासी मुमताज अली खान ने 8 जुलाई को बीएसईएस कार्यालय में अपने घर के बिजली मीटर में सप्लाई न होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके ठीक अगले दिन उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि मीटर खराब है और उसे बदलना जरूरी है।

आरोपी ने मीटर बदलने के नाम पर चार्ज की बात कही और भुगतान के लिए एक लिंक भेज दिया। जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने उनके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से कुल 4 लाख 72 हजार रुपये निकाल लिए।

ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने बैंक और पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद साइबर थाना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली ने अब मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उन बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...