Friday, September 18, 2026
Home Crime UP हाथरस में दिनदहाड़े सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, इलाके में...

हाथरस में दिनदहाड़े सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

हाथरस। जिला न्यायालय से तारीख कर आगरा लौट रहे एक सैन्य कर्मी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सादाबाद क्षेत्र में कोल्ड स्टोर के पास कार और बाइक सवार बदमाशों ने सेना के जवान अखिलेश (28) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने पुरानी रंजिश को हत्या का कारण मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

मृतक अखिलेश मूल रूप से सादाबाद के गांव समदपुर के निवासी थे। उनके पिता देवेंद्र सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। अखिलेश वर्ष 2018 में भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। पहले उनकी तैनाती चंडीगढ़ में रही, जबकि करीब दो वर्ष पहले उनका स्थानांतरण आगरा हुआ था, जहां वह चालक के पद पर कार्यरत थे।

आगरा कैंट क्षेत्र में वह अपनी पत्नी निधि और तीन वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार गांव के कुछ लोगों से उनका पुराना विवाद चल रहा था, जिसे लेकर मुकदमेबाजी भी जारी थी। इसी मामले में तारीख के सिलसिले में वह बुधवार को अपनी सफेद हुंडई ऑरा कार से हाथरस जिला न्यायालय पहुंचे थे।

तारीख के बाद आगरा लौटते समय बढ़ार चौराहा पार करते ही मुन्नी देवी कोल्ड स्टोर के सामने कार और बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने डंडों से हमला कर कार के शीशे तोड़ दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान अखिलेश की हमलावरों से हाथापाई भी हुई। जान बचाने के प्रयास में वह कच्चे रास्ते से ईंट-भट्ठे की ओर भागे, लेकिन कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और कई राउंड फायरिंग कर दी।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अखिलेश को पुलिस तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...