Friday, September 18, 2026
Home Crime India राजस्व कर्मचारी 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राजस्व कर्मचारी 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पीड़ित किसान की शिकायत पर जाल बिछाकर निगरानी टीम ने पकड़ा राजस्व कर्मी

अररिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को तेज करते हुए विशेष निगरानी इकाई, पटना ने अररिया जिले के नरपतगंज अंचल कार्यालय में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने फरही पंचायत में तैनात एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूरे अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

जमीन परिमार्जन के नाम पर मांगी जा रही थी घूस
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी मोहम्मद इम्तियाज आलम पर जमीन से जुड़े कार्यों में अवैध वसूली का आरोप था। रामघाट वार्ड संख्या-14 के किसान कमलेश्वरी यादव से जमीन के नाम और रकबा सुधार के बदले लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित किसान का कहना है कि पहले भी उसने पैसे दिए थे, बावजूद इसके उसका काम नहीं किया गया।

दोबारा मांगी गई मोटी रकम, किसान ने की शिकायत
किसान के अनुसार, रिश्वत देने के बाद भी जब कार्य लंबित रहा तो कर्मचारी ने एक बार फिर ₹20 हजार की अतिरिक्त मांग कर दी। इससे परेशान होकर किसान ने विशेष निगरानी इकाई, पटना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।

रंगे हाथ दबोचा गया आरोपी
मंगलवार की शाम जैसे ही राजस्व कर्मचारी ने ₹15 हजार की रिश्वत की राशि ली, पहले से तैनात निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया।

निगरानी टीम की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
इस कार्रवाई का नेतृत्व विशेष निगरानी इकाई पटना के डीएसपी संजय कुमार वर्मा कर रहे थे। उनके साथ एसआई अजय कुमार सिंह, अविनाश कुमार झा, त्रिपुरारी प्रसाद, रंजीत कुमार और पीटीसी दिलीप कुमार की टीम शामिल रही। घटना के बाद नरपतगंज अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

स्थानीय लोगों ने निगरानी विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि भूमि से जुड़े कार्यों में व्याप्त रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने के लिए यह कदम जरूरी था। आम नागरिकों ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त और प्रभावी संदेश बताया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...