Friday, September 18, 2026
Home Crime India पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, अमृतसर में गैंगस्टर मनी प्रिंस मुठभेड़ में...

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, अमृतसर में गैंगस्टर मनी प्रिंस मुठभेड़ में ढेर

गैंगस्टर के खिलाफ थे 50 से ज्यादा केस, अस्पताल से फरार होने के बाद चल रही थी तलाश

पंजाब। पंजाब को अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क से मुक्त करने के अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुख्यात गैंगस्टर मनी प्रिंस उर्फ मनी सूरमा ढेर हो गया, जबकि फतेहगढ़ साहिब में पुलिस और लुटेरे के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों को प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

अमृतसर में गैंगस्टर मनी प्रिंस ढेर
अमृतसर पुलिस को अटारी बॉर्डर के पास उस समय बड़ी सफलता मिली, जब लंबे समय से वांछित गैंगस्टर मनी प्रिंस को घेराबंदी के दौरान मार गिराया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम तैनात की गई थी, लेकिन खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि मनी प्रिंस के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 50 संगीन मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि आरोपी 14 जनवरी को गुरु नानक देव अस्पताल से फरार हो गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुठभेड़ के दौरान एक गोली सब-इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

फतेहगढ़ साहिब में लुटेरे से मुठभेड़, आरोपी घायल
दूसरी ओर फतेहगढ़ साहिब जिले में मंडी गोबिंदगढ़ के पास जीसीएल क्लब क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात लुटेरे शिवा के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, अवैध हथियार की बरामदगी के लिए आरोपी को मौके पर ले जाया गया था। इसी दौरान उसने छिपा हुआ हथियार निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी की टांग में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। इस दौरान पंजाब होमगार्ड का एक जवान भी मामूली रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी
एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी शिवा पहले भी लूट और डकैती जैसे कई मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ आठ से नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के नेटवर्क और अवैध हथियारों के स्रोतों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...