Friday, September 18, 2026
Home Crime UP नोएडा में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, विदेशी कनेक्शन वाला कॉल...

नोएडा में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, विदेशी कनेक्शन वाला कॉल सेंटर पकड़ा गया

नोएडा – पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के आधार पर सेक्टर-1 में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है, जो ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। कार्रवाई के दौरान कॉल सेंटर संचालक अनूप श्रेष्ठ (31) को गिरफ्तार किया गया है, जो नेपाल के मोरंग जिले का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी भारत में प्रतिबंधित ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए लोगों से पैसे लगवाकर ठगी कर रहा था। जांच में सामने आया है कि अनूप ने रूस में साइबर तकनीक की पढ़ाई की थी और वहां सट्टेबाजी से जुड़े कॉल सेंटर नेटवर्क में काम कर चुका था। उसी अनुभव के आधार पर उसने नोएडा में यह अवैध कॉल सेंटर शुरू किया।

हाल ही में श्रीनगर में दर्ज एक साइबर ठगी मामले की कड़ियां नोएडा से जुड़ने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुईं। इसके बाद इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) समेत अन्य एजेंसियों ने भी इस नेटवर्क को लेकर जानकारी जुटानी शुरू की। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस गिरोह के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी की गई है।

एडीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-1 स्थित एक कंपनी के कार्यालय में गैरकानूनी तरीके से ऑनलाइन बेटिंग एप का कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। छापेमारी में पाया गया कि कॉल सेंटर के कर्मचारी लोगों को फोन और ऑनलाइन माध्यमों से सट्टेबाजी के लिए उकसा रहे थे। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो सेक्टर-94 की एक हाई-राइज सोसाइटी में रह रहा था।

फेज-1 थाना प्रभारी अमित मान के अनुसार, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी को विदेश से निर्देश मिलते थे और वह खुद को दिल्ली स्थित कंपनी का प्रतिनिधि बताकर काम कर रहा था। नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों की जांच की जा रही है, जिनका इस्तेमाल ठगी और धन शोधन के लिए किया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ग्राहकों से पैसे म्यूल खातों में जमा करवाए जाते थे, जिन्हें बाद में कई खातों में घुमाकर अंतिम लाभार्थियों तक पहुंचाया जाता था। तकनीकी सहायता और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाया जाता था। प्रतिबंध के बावजूद थर्ड पार्टी फाइल के जरिए एप डाउनलोड कराकर जुए का संचालन किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से जब्त सर्वर और डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...