गाजियाबाद – सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे से महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने मृतका के साथ होटल में ठहरे युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी नंदग्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका आरती पहले से विधवा थी और आरोपी युवक प्रवीण के संपर्क में थी। रविवार को दोनों आपसी मुलाकात के लिए होटल पहुंचे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कमरे में दोनों ने शराब पी।फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
पुलिस के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई होने लगी। इस दौरान परवीन की पिटाई से आरती को मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







