Saturday, September 19, 2026
Home Crime India असंध में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत, हाथ-पांव बंधे शव मिलने से...

असंध में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत, हाथ-पांव बंधे शव मिलने से सनसनी

असंध (करनाल)। शहर के बीडीपीओ कार्यालय के समीप स्थित एक गली में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मकान के भीतर बुजुर्ग दंपती के संदिग्ध हालात में शव बरामद हुए। पति-पत्नी के हाथ-पांव बंधे होने की स्थिति ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है। शुरुआती संकेत लूट के बाद हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

मृतकों की पहचान 80 वर्षीय हरिसिंह और उनकी 75 वर्षीय पत्नी लीला के रूप में हुई है। दोनों दंपती उसी मकान में रहते थे, जबकि उनका छोटा बेटा पास ही अलग घर में रहता है। सुबह पोता घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब अंदर जाकर देखा गया तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और एक कमरे में दोनों बुजुर्ग मृत अवस्था में पड़े मिले। घबराकर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही असंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और शवों की हालत देखकर आशंका है कि वारदात को अंजाम देने से पहले दंपती को बंधक बनाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिसिंह क्षेत्र में नंबरदार थे और सामाजिक रूप से सम्मानित व्यक्ति माने जाते थे।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और जांच हर एंगल से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...