Thursday, September 17, 2026
Home Crime Delhi NCR 100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराष्ट्रीय डिजिटल अरेस्ट...

100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी का खुलासा, अंतरराष्ट्रीय डिजिटल अरेस्ट गिरोह ध्वस्त

Cyber Fraud: दिल्ली में साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक बुजुर्ग दंपती से करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। इस हाई-प्रोफाइल साइबर फ्रॉड में 77 वर्षीय भारतीय मूल की महिला से करीब 14 करोड़ रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि यह ठगी 24 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच लगातार फोन कॉल के जरिए की गई।

शिकायत के अनुसार, कॉल करने वालों ने खुद को जांच एजेंसियों से जुड़ा बताते हुए महिला को मानसिक दबाव में रखा। आरोपियों ने कई बैंक खातों की जानकारी देकर आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर करने को कहा। डर और भ्रम की स्थिति में आकर पीड़िता ने बताए गए खातों में कुल 14 करोड़ रुपये जमा करा दिए।

घटना का शक होने पर पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया और बाद में अपने वकील के साथ विस्तृत शिकायत देने के लिए समय मांगा। मामले में दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता डॉ. इंद्र तनेजा ने बताया कि कॉल करने वालों का व्यवहार बेहद पेशेवर और भरोसेमंद था। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मदद का झांसा देकर ऐसा माहौल बनाया कि किसी को शक होने की गुंजाइश ही नहीं रही। वहीं उनके पति डॉ. ओम तनेजा ने बताया कि साइबर ठगों के पास उनके परिवार और निजी जानकारी तक मौजूद थी, जिससे वे डर के कारण उनकी बातों में आ गए।

इसी बीच, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भी पर्दाफाश किया है। आईएफएसओ की कार्रवाई में एक ताइवानी नागरिक और एक महिला समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह चीन, नेपाल, कंबोडिया, ताइवान और पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के जरिए ठगी को अंजाम दे रहा था।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह सिम बॉक्स तकनीक का इस्तेमाल कर विदेशों से आने वाली इंटरनेट कॉल को भारतीय मोबाइल नेटवर्क में बदलता था। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क को 100 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी से जोड़ा गया है। ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेजा जाता था। आरोपियों के पास से सिम बॉक्स, मोबाइल फोन, लैपटॉप, राउटर, पासपोर्ट और बड़ी संख्या में विदेशी व भारतीय सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

गाजियाबाद में नवजात तस्करी गिरोह का खुलासा, दो महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार; बच्चा बरामद

गाजियाबाद। गाजियाबाद में टीला मोड़ पुलिस ने नवजात और दुधमुंहे बच्चों की कथित तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई...

गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर गिरोह से जुड़े 7 आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर दीपक नांदल और हिमांशु भाऊ गिरोह से कथित तौर पर जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर साइबर ठगी, APK डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए 8 लाख

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में साइबर अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ओरा चिमेरा सोसायटी में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...