Tuesday, July 14, 2026
Home Crime UP मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पर हमला, आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर आरोप

मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पर हमला, आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर आरोप

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार इलाके में स्थित राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कॉलेज से घर लौटते समय कार सवार युवकों ने बाइक सवार प्रोफेसर को टक्कर मारकर घायल कर दिया और उनके साथ मारपीट की। घायल प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि हमलावरों में कॉलेज का आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी शामिल था।

क्लासरूम विवाद से शुरू हुआ मामला
पीड़ित डॉ. कृष्णवीर सिंह, जो कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 दिसंबर की सुबह जब वह कॉलेज पहुंचे तो कक्षा का गेट बंद था, जबकि छात्र मौजूद थे। उन्होंने कार्यालय से गेट खुलवाने को कहा, जिसके बाद एक कर्मचारी को भेजा गया। इसी बात को लेकर कर्मचारी नाराज हो गया और उसने रंजिश पाल ली।

शाम को रास्ते में रोकी बाइक
डॉ. कृष्णवीर सिंह के अनुसार, उसी दिन शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. डीएस कुशवाह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रामलीला मैदान मार्ग पर एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आरोप है कि इसके बाद कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घटना में दोनों शिक्षकों को चोटें आईं, जिनका उपचार कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहले नहीं हुई सुनवाई, एसएसपी से लगाई गुहार
डॉ. कृष्णवीर सिंह ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी और थाने में शिकायत दी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया।

कॉलेज प्रशासन ने गठित की जांच समिति
घटना की जानकारी मिलने पर कॉलेज निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार के निर्देश पर कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. डीएस कुशवाह ने तीन सदस्यीय चिकित्सकों की समिति गठित की है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ...

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके...

फरीदाबाद में पुलिस का 3 दिवसीय महा-अभियान, 227 भगोड़ों समेत 417 अपराधी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस...

फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को...

1.47 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का लाभार्थी खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार

1.47 करोड रूपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ. की साईबर टीम कुमाऊं की एक ओर बडी कार्यवाही माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरूद्ध जारी...

पोक्सो मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

एसएसपी देहरादून की लीडरशीप में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल...

धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का...

श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार

देहरादून।  श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद...

सहारनपुर में सिर्फ ₹30 के किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज 30 रुपये...

दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में युवक की मौत, इलाके में तनाव

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया अंतर्गत शिवनारायणपुर स्थित एक मैदान में बीते रविवार की देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक...