Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi पितरों की पूजा करने गई मां-बेटी को गोलियों से भुना, प्रॉपर्टी विवाद...

पितरों की पूजा करने गई मां-बेटी को गोलियों से भुना, प्रॉपर्टी विवाद का मामला आया सामने 

दिल्ली। खेड़ा कलां गांव रविवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। हमलावरों ने खेत में पितरों की पूजा करने गईं मां-बेटी को गोलियों से भून दिया। दोनों को चार से पांच गोलियां लगीं। शालीमार बाग स्थित अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अलीपुर थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घायल मां-बेटी की पहचान राकेश देवी (45) और पिंकी (22) के रूप में हुई है। दोनों मूलत: खेड़ा कलां गांव की निवासी हैं।

फिलहाल मां-बेटी सोनीपत में रहती हैं। राकेश देवी के पति राजेंद्र की मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम करीब 4.10 बजे पुलिस को श्याम कांटा बुधपुर के पास खेड़ा कलां में दो महिलाओं को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दो महिलाएं घायल अवस्था में पड़ी थीं। वहां मौजूद लोग घायल महिलाओं को कार से अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पीसीआर वैन में लेकर जगजीवन राम अस्पताल पहुंची। इस बीच महिलाओं के परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली, जिन्होंने प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उन्हें शालीमार बाग स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया। दोनों अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

घटनास्थल से पुलिस को कई खोखे और मैगजीन मिली हैं। छानबीन और स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि घायल मां और बेटी हैं। जांच आगे बढ़ाने पर पुलिस को पता चला कि दोनों दीपावली के दिन कार से पितरों की पूजा करने पहुंची थीं। पूजा करने के दौरान ही वहां दो लोग आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गए। हमलावरों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है, इससे पुलिस को आशंका है कि भाड़े के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। शुरुआती जांच में परिवार में ही प्राॅपर्टी विवाद, पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है।

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि जांच में पता चला कि राकेश देवी का अपने जेठ से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। 2018 में राकेश देवी के पति राजेंद्र का अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई थी। इस मामले में राकेश देवी के जेठ और उनके बेटे को जेल जाना पड़ा था। जेल में ही महिला के जेठ की मौत हो गई थी। पीड़ित महिला के परिजनों ने जेठ के परिवार पर ही गोलीबारी करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित परिवार के लगाए आरोप के अनुसार मामले की छानबीन करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...