Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Delhi कविनगर में फर्जी दूतावास का खुलासा, राजदूत बनने के नाम पर 25...

कविनगर में फर्जी दूतावास का खुलासा, राजदूत बनने के नाम पर 25 लोगों से करोड़ों की ठगी

गाजियाबाद- कविनगर में एक किराये की कोठी में चल रहे फर्जी दूतावास का मामला सामने आया है, जिसमें 25 लोगों को राजदूत बनाने का झांसा देकर ठगी की गई। पुलिस ने अब तक 20 पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी हर्षवर्धन जैन ने माइक्रोनेशन के नाम पर लोगों से 50 लाख रुपये से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये तक की ठगी की। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज और नंबर प्लेट कूरियर के जरिए भेजे।

एसटीएफ नोएडा के एसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच जारी है और ठगी की पुष्टि के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हर्षवर्धन के साथ उसके ससुर और साले को भी आरोपी बनाया गया है। इसके पहले इस मामले में ईडी और इनकम टैक्स विभाग ने जानकारी मांगी थी, जिसे एसटीएफ ने उपलब्ध कराई।

23 जुलाई 2025 को एसटीएफ ने फर्जी दूतावास पर कार्रवाई करते हुए हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। जांच में यह भी सामने आया कि हर्षवर्धन का विदेशी संपर्कों से संबंध था और उसने अब तक 200 से अधिक बार विदेश यात्रा की। एसटीएफ ने उसके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर विदेशों में चल रही उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने एनसीआर ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश के कारोबारियों को भी निशाना बनाया। वह इंदिरापुरम की एक प्रिंटिंग प्रेस से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाता था। प्रेस संचालक ने बताया कि हर्षवर्धन उसे अधिकारी समझाकर दस्तावेज और नंबर प्लेट प्रिंट करने के लिए देता था। प्रिंटिंग के बाद उसके साथी कंप्यूटर से डेटा मिटा देते थे।

एसटीएफ ने मामले में संबंधित माइक्रोनेशन संगठन—सेबोरगा, वेस्ट आर्कटिक और लास्टलैंड—से भी जानकारी मांगी। वेस्ट आर्कटिक ने हर्षवर्धन को सभी पदों से हटाने की पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि ये माइक्रोनेशन स्वयं घोषित छोटे समूह हैं, जिन्हें किसी अंतरराष्ट्रीय संस्था ने मान्यता नहीं दी है।

यह मामला दिखाता है कि कैसे कुछ लोग फर्जी देशों और संस्थाओं का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...