Friday, September 18, 2026
Home Crime India मधेपुरा में बंद मकान में बड़ी चोरी, लाखों की संपत्ति लेकर फरार...

मधेपुरा में बंद मकान में बड़ी चोरी, लाखों की संपत्ति लेकर फरार हुए चोर

मधेपुरा। मधेपुरा जिला मुख्यालय की प्रोफेसर कॉलोनी में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) के सेवानिवृत्त अधिकारी श्यामकिशोर कुमार के घर से चोर करीब 20 लाख रुपये से अधिक की नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह हुआ, जब आसपास के लोगों ने घर का ताला टूटा देखा और पुलिस को सूचना दी।

परिवार दिल्ली में था, सूना घर बना निशाना
श्यामकिशोर कुमार अपनी बेटी से मिलने पूरे परिवार के साथ करीब दस दिन पहले दिल्ली गए थे। उनकी बड़ी बेटी लंबे समय बाद अमेरिका से भारत आई हैं, जिसके चलते पूरा परिवार दिल्ली में एकत्र हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया।

ताले टूटे, सामान बिखरा मिला
पीड़ित के भतीजे और बीएनएमयू के कनीय अभियंता रितेश प्रकाश ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह बाहर निकले तो उन्होंने घर की ग्रिल का ताला टूटा देखा। शक होने पर जब अंदर जाकर देखा गया तो गोदरेज और अलमीरा के ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

नकदी, जेवरात और विदेशी मुद्रा पर हाथ साफ
परिजनों के अनुसार चोर घर से करीब 15 से 16 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 4.50 लाख रुपये नकद और लगभग 1700 अमेरिकी डॉलर चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, लोग दहशत में
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी इसी मकान के पास एक बंद घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें अब तक कोई बरामदगी नहीं हो सकी है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से प्रोफेसर कॉलोनी के लोग सहमे हुए हैं और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का बयान
सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...