Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, यूपी STF ने सात जालसाजों को किया...

आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, यूपी STF ने सात जालसाजों को किया गिरफ्तार

लखनऊ- उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने आयुष्मान भारत योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह गिरोह फर्जी पहचान और तकनीकी हेरफेर के जरिये हजारों अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाकर सरकारी योजना का गलत लाभ दिला रहा था। कार्रवाई 24 दिसंबर को लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में की गई।

एसटीएफ के अनुसार, अब तक इस गिरोह ने दो हजार से अधिक ऐसे लोगों के आयुष्मान कार्ड तैयार कराए, जो योजना के लिए पात्र नहीं थे। गिरफ्तार आरोपियों में इम्प्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी (ISA) के वर्तमान और पूर्व कर्मचारी, साथ ही स्टेट हेल्थ एजेंसी (SHA) से जुड़ा एक एक्जीक्यूटिव भी शामिल है।

एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि इसी नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को जून 2025 में प्रयागराज से पकड़ा गया था, जहां 84 फर्जी आयुष्मान कार्ड बरामद हुए थे। उसी मामले की जांच के दौरान लखनऊ में सक्रिय इस गिरोह की जानकारी सामने आई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

एसटीएफ ने विजयनगर कॉलोनी, खरगापुर स्थित एक किराये के मकान से प्रतापगढ़, बाराबंकी, गाजीपुर, इटावा और लखनऊ के रहने वाले सात आरोपियों को हिरासत में लिया। सभी आरोपी एक ही स्थान पर रहकर फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य जब्त किए हैं। इनमें कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, आयुष्मान कार्ड से जुड़ा डेटा, अपात्र कार्डों के स्क्रीनशॉट, बैंक से जुड़े दस्तावेज, पहचान पत्र, चेकबुक, प्रिंटर, स्कैनर, क्यूआर कोड, सिम कार्ड, नकदी और एक कार शामिल है।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पात्र परिवारों की फैमिली आईडी में ओटीपी प्रक्रिया को बायपास कर अपात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ते थे। इसके बाद ISA और SHA स्तर पर अंदरूनी सेटिंग के जरिए कार्डों को मंजूरी दिलाई जाती थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस पूरे नेटवर्क को चंद्रभान वर्मा संचालित कर रहा था, जो प्रति आयुष्मान कार्ड के बदले हजारों रुपये वसूलता था।

गिरोह के सदस्य अस्पतालों में आयुष्मान मित्र और कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत लोगों की मदद से कार्डों में तकनीकी खामियां ठीक कराते थे, ताकि इन्हीं फर्जी कार्डों के जरिए अलग-अलग अस्पतालों में मुफ्त इलाज दिखाकर अवैध कमाई की जा सके।

एसटीएफ ने सभी आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और अस्पतालों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...