Friday, June 19, 2026
Home Crime UP गोंडा में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत, युवती ने ट्रेन से कटकर...

गोंडा में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत, युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, प्रेमी का शव पेड़ से लटका मिला

गोंडा। जिले में एक प्रेम प्रसंग का मामला बेहद दुखद मोड़ पर खत्म हो गया। गोंडा–लखनऊ रेल मार्ग पर पिपरी गांव के पास एक युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि कुछ दूरी पर उसके साथ रहने वाले युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मृत युवती की पहचान लक्ष्मी मौर्य (20) निवासी गुलरिहा, थाना विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। वहीं युवक की पहचान नीरज मौर्य (25) निवासी बखरिया झाला, थाना कौड़िया के तौर पर की गई है।

पहले से दर्ज था अपहरण का मामला

पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर को लक्ष्मी के घर से चले जाने के बाद उसके परिजनों ने विशेश्वरगंज थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 24 दिसंबर को बहराइच में मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती का बयान दर्ज कराया गया, जिसमें उसने स्वयं को बालिग बताते हुए नीरज के साथ रहने की इच्छा जताई थी।

रेलवे कर्मचारियों ने दी सूचना

बृहस्पतिवार शाम रेलवे कर्मचारियों ने पिपरी गांव के पास ट्रैक पर एक युवती का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान ट्रैक से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ के पास युवक का शव भी मिला। घटनास्थल से कुछ ऐसे साक्ष्य भी मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती की मौत ट्रेन से कटने और युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देने की आशंका सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इलाके में भी शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...