घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी पति फरार हो गया। बताया गया है कि हेमंत की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जिसके बाद चित्रा से उसका दूसरा विवाह हुआ था। कुछ दिन से हेमंत और चित्रा के बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही दोनों का मामला पुलिस थाने में पहुंचा, जहां समझौते के बाद दोनों साथ-साथ रहने के लिए राजी हो गए थे। इसके बाद न जाने क्या हुआ कि हेमंत ने ये कदम उठाया।
घटना का जानकारी मिलते ही एसीपी मयंक तिवारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी ने बताया कि 20 अक्टूबर को दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था, दोनों ने समझौता कर लिया था। अब साथ-साथ में रह रहे थे। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं, गले में फंदा भी पड़ा हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।







