Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अवैध बेटिंग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार; एटीएम कार्ड, मोबाइल और...

अवैध बेटिंग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार; एटीएम कार्ड, मोबाइल और कार जब्त

बैतूल ( मध्य प्रदेश): बैतूल जिले में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा करते हुए करीब 9.84 करोड़ रुपये की ठगी का मामला उजागर किया है। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का संचालन दुबई से किया जा रहा था, जबकि भारत में इसके लिए अलग-अलग स्तर पर एजेंट सक्रिय थे। अब तक पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के अनुसार, एक पुराने साइबर फ्रॉड केस की जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ में इस नेटवर्क की परतें खुलती गईं। इसी कड़ी में कई बैंक खातों, एटीएम कार्ड और डिजिटल लेन-देन से जुड़े अहम सबूत सामने आए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 20 एटीएम कार्ड, कई पासबुक, चार मोबाइल फोन और एक कार जब्त की है।

पहली कार्रवाई 20 नवंबर 2025 को की गई थी, जब राजा उर्फ आयुष चौहान, अंकित राजपूत और नरेंद्र सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 7 दिसंबर को इंदौर निवासी अमित अग्रवाल को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि अंकित राजपूत पूरे नेटवर्क में कैश मैनेजमेंट की अहम भूमिका निभा रहा था और अमित के जरिए उसकी पहचान ब्रजेश महाजन से हुई थी।

पुलिस ने 11 दिसंबर 2025 को दो और प्रमुख आरोपियों—राजेंद्र राजपूत और ब्रजेश महाजन—को गिरफ्तार किया। राजेंद्र पर बैंक खातों से रकम निकालकर आगे पहुंचाने का आरोप है, जबकि ब्रजेश महाजन को इस अवैध ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का मुख्य संचालक बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, ब्रजेश दुबई से संचालित सट्टा वेबसाइटों की मास्टर आईडी खरीदकर भारत में 25 हजार से 2 लाख रुपये तक में बेचता था।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह से जुड़ी कमाई का इस्तेमाल महंगे मकान, लग्जरी कारों और आलीशान जीवनशैली पर किया जा रहा था। पुलिस को कई सक्रिय बेटिंग साइटों के लिंक भी मिले हैं। फिलहाल एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच में जुटी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...