Friday, September 18, 2026
Home Crime India सीवान में दिल दहला देने वाली वारदात: बोरे में मिले दो युवकों...

सीवान में दिल दहला देने वाली वारदात: बोरे में मिले दो युवकों के शव, गला रेतकर हत्या की आशंका

सीवान – सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने दो युवकों की नृशंस हत्या कर उनके शव ठिकाने लगाने की कोशिश की। सिसवा चंवर इलाके में पुल के नीचे पानी से दो बोरे बरामद किए गए, जिनमें बंद शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने पानी में संदिग्ध बोरे तैरते देखे और पास जाकर देखने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरे खोले तो अंदर दो पुरुषों के शव पाए गए। दोनों के गले पर धारदार हथियार से वार के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे हत्या की बेरहमी का अंदाजा लगाया जा रहा है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि दोनों की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों को बोरे में भरकर पुल के नीचे फेंका गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे जांच और जटिल हो गई है।

जीबी नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और लापता व्यक्तियों की सूची भी खंगाली जा रही है।

इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिससे आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि जल्द ही मृतकों की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...