Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, चीन से चलता था फर्जी...

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, चीन से चलता था फर्जी निवेश का खेल

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक बड़े साइबर ठगी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जिसकी संचालन श्रृंखला चीन से नियंत्रित हो रही थी। यह नेटवर्क ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठता था। इसी गिरोह से जुड़े दिल्ली निवासी लक्ष्य और फैजाबाद के शुभम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने दिल्ली में रहने वाले एक बुजुर्ग को 33 लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगाया था।

फर्जी कंपनी के जरिये रकम की लेयरिंग

अपराध शाखा के डीसीपी आदित्य गौतम के अनुसार, ठगी से प्राप्त धनराशि को ‘बेलक्रेस्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की शेल कंपनी के खातों के माध्यम से कई चरणों में घुमाया गया। यह कंपनी कागज़ों पर लक्ष्य और शुभम के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने इन खातों में लगभग 10.38 लाख रुपये के लेनदेन का पता लगाया।

19 नवंबर को लक्ष्य को दिल्ली से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि कुछ हजार रुपये महीने की कथित तनख्वाह पर उसने नकली कंपनी बनवाई, बैंक खाते खुलवाए और अपना मोबाइल नंबर व बैंक किट अपने साथियों को सौंप दिया था।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विदेशी कनेक्शन उजागर

लक्ष्य की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही मुख्य संचालक शुभम सिंह छिप गया। लगातार दबिशों के बाद पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, चेकबुक और डेबिट कार्ड की एक खेप बरामद हुई।

जांचकर्ताओं को पता चला कि शुभम इस ठगी मॉड्यूल को चीन में बैठे अपने ’हैंडलर’ के निर्देश पर संचालित कर रहा था। विदेशी नेटवर्क उसे तीसरी और चौथी लेयर के बैंक खातों की जानकारी उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग ठगी की रकम को आगे भेजने में किया जाता था।

लक्ष्य की गिरफ्तारी के बाद शुभम ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए कंपनी के चेकबुक नष्ट कर दिए और इस्तेमाल किए गए सिमकार्ड भी तोड़ दिए, जिन्हें बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।

क्रिप्टो के माध्यम से होता था अंतिम रूप से धन का हेरफेर

शुभम के मुताबिक, वह चीन से संचालित ‘कूल-पे’ नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। ठगी की रकम पहले कूल-पे द्वारा पहले लेयर वाले खातों से उठाई जाती और बाद में बेलक्रेस्ट के खाते में पहुंचाई जाती थी। इसके बाद धन को अलग-अलग खातों में घुमाकर क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया जाता था। अंतिम चरण में वही क्रिप्टोकरेंसी फिर से कूल-पे को बेच दी जाती थी, जिससे गिरोह अपने निशान मिटा देता था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...