Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP गोरखपुर डबल मर्डर केस: पड़ोस में रहने वाला युवक निकला हत्यारा, पुलिस...

गोरखपुर डबल मर्डर केस: पड़ोस में रहने वाला युवक निकला हत्यारा, पुलिस ने किया खुलासा

उत्तर प्रदेश। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या किए जाने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शनिवार को पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाले युवक रजत उर्फ रितेश रंजन (21) ने ही दिया था। आरोपी मृतका विमला को लंबे समय से ‘बुआ’ कहकर संबोधित करता था और घर में उसकी सहज आवाजाही के कारण किसी को उस पर शक तक नहीं हुआ।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका के पिता पर चढ़े कर्ज को उतारने और उसे महंगा मोबाइल फोन खरीदे जाने की योजना के लिए लूट की वारदात रची। विरोध करने पर उसने विमला और उनकी बुजुर्ग मां शांति देवी की हथौड़े से हत्या कर दी।

दबोचा गया आरोपी, भारी मात्रा में सामान बरामद

पुलिस ने शुक्रवार देर रात रजत को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 18 ग्राम पिघला हुआ सोना, गहने, 50 हजार रुपए नकद और चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। हत्या में उपयोग किया गया हथौड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी के अनुसार, दोनों महिलाओं की हत्या 23 नवंबर की रात की गई थी। रजत एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी का बेटा है और बीए फाइनल ईयर का छात्र है। वह वर्ष 2019 से मोहल्ले की एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था, जिसके बहाने वह अक्सर विमला के घर आता-जाता था।

शराब पीने के बहाने आया घर, विरोध करने पर दोनों की हत्या

तफ्तीश में सामने आया कि घटना वाली रात आरोपी शराब पीने के नाम पर घर पहुंचा था। इसी दौरान उसने अलमारी से रूपये और गहने निकालने की कोशिश की, लेकिन विमला ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने कमरे में पड़े हथौड़े से विमला पर कई वार कर दिए। शांति देवी ने शोर सुनकर करवट बदली तो आरोपी ने उन्हें भी निशाना बनाया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने निभाया ‘शोक’ का नाटक

हत्या के बाद रजत लगभग साढ़े चार लाख रुपये और गहने लेकर घर पहुंच गया। अगले दिन वारदात सामने आने पर वह पुलिस के साथ आरोपियों को खोजने का दिखावा करता रहा। दाह संस्कार में शामिल होकर लोगों के सामने रोने-बिलखने का अभिनय भी किया ताकि शक दूर बना रहे। लेकिन पुलिस जांच में वह धीरे-धीरे संदेह के दायरे में आ गया।

मोबाइल में मिली तस्वीरों ने पोल खोली

पुलिस ने डबल मर्डर की जांच में लगभग 900 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 200 से ज्यादा मोबाइल नंबरों की सीडीआर जांची। जब जांच रजत के फोन तक पहुंची तो उसमें विमला के गहनों और कैश की तस्वीरें मिलीं। लूट के बाद उसने खुद ही नकदी गिनते हुए वीडियो और फोटो बनाईं, जो उसके खिलाफ सबसे बड़ा सबूत साबित हुआ। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और पूरी वारदात कबूल कर ली।

जांच लूट की दिशा में कैसे मुड़ी?

शुरुआत में मामला पारिवारिक विवाद और संपत्ति से जुड़ा माना जा रहा था, क्योंकि घटनास्थल से हथौड़े पर फिंगरप्रिंट तक नहीं मिले थे। लेकिन जब विमला की बड़ी बहन लखनऊ से पहुंचीं, तो उन्होंने घर से ऑपरेशन के लिए रखे पैसों और गहनों के गायब होने की बात बताई। इसी सुराग के आधार पर जांच का फोकस लूट पर गया और आरोपी तक पहुंच आसान हो गई।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...