Saturday, September 19, 2026
Home Crime India लाडोवाल टोल पर 7–8 युवकों ने मचाया उत्पात, टोल टैक्स न देने...

लाडोवाल टोल पर 7–8 युवकों ने मचाया उत्पात, टोल टैक्स न देने पर चलाई गोलियां

लुधियाना। पंजाब के लाडोवाल स्थित महंगे टोल प्लाजा पर देर रात उस समय हंगामा मच गया जब एक कार में सवार युवकों ने वीआईपी लेन से बिना टैक्स दिए गुजरने की कोशिश की। टोल स्टाफ द्वारा रोकने पर आरोपियों ने पहले कर्मचारियों से धक्का-मुक्की और मारपीट की, फिर मौके पर गोलियां चला दीं। अचानक फायरिंग से टोल प्लाजा पर भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े।

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए, क्योंकि टोल प्लाजा से मात्र 100–150 मीटर की दूरी पर थाना स्थित है, फिर भी हमलावर फायरिंग कर कार को रॉन्ग साइड से भगाकर फरार हो गए और पुलिस को सूचना बाद में मिली। पुलिस को जब कॉल मिला, तब तक आरोपी दूर निकल चुके थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है और पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

“वीआईपी कार्ड मांगा तो शुरू कर दी मारपीट” — टोल कर्मी

टोल कर्मचारी कुलजीत सिंह ने बताया कि घटना के समय वह अपने साथी के साथ वीआईपी लाइन पर ड्यूटी पर था। लुधियाना से फिल्लौर की ओर जा रही एक कार वीआईपी लेन में घुस गई। वाहन में 7–8 युवक सवार थे जो बिना टोल टैक्स दिए आगे बढ़ने की जिद कर रहे थे।

कुलजीत के अनुसार, कार्ड दिखाने को कहा गया तो एक युवक खुद को “चेयरमैन” बताते हुए गाड़ी निकालने की धमकी देने लगा। रोकने पर युवकों ने स्टाफ से हाथापाई शुरू कर दी।

हमलावरों ने 4–5 गोलियां दागीं, टोल कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

मारपीट के बाद स्थिति तब गंभीर हो गई जब हमलावरों ने टोल स्टाफ पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। कुलजीत ने बताया कि 4–5 गोलियां चलाई गईं, लेकिन सौभाग्य से कोई कर्मचारी गोली की चपेट में नहीं आया। गोलियां चलते ही अन्य कर्मचारी भी बूथों से बाहर निकल आए, जिसके बाद हमलावर कार मोड़कर साउथ सिटी पुल की ओर भाग निकले।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया, जल्द होगी FIR

शिकायत मिलने पर लाडोवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है और गाड़ी में बैठे लोगों की पहचान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि टोल कर्मियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं और प्रारंभिक जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...