Friday, September 18, 2026
Home Crime UP 50 हजार का इनामी शाका चढ़ा पुलिस के हत्थे

50 हजार का इनामी शाका चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों पैरों में लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

अलीगढ़। अलीगढ़ के जट्टारी क्षेत्र में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश ओमप्रकाश उर्फ शाका को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाका के दोनों पैरों में गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाका लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता आ रहा था और कई बार चकमा देकर फरार हो चुका था।

घटना बुधवार देर रात की है, जब पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ शाका यमुना एक्सप्रेसवे की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना टप्पल पुलिस की संयुक्त टीम घांघौली कट के पास पहुंची।

इसी दौरान शाका मौके पर पहुंच गया और पुलिस वाहन को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में शाका के दोनों पैरों में गोलियां लगीं और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

एसपी देहात अमृत जैन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि शाका एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है और कई संगीन मामलों में वांछित था। कुछ ही दिन पहले वह टप्पल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जबकि उसका एक साथी गिरफ्तार कर लिया गया था।

शाका पर जानलेवा हमला, पुलिस पर गोलीबारी और टप्पल में हुए मुठभेड़ के दौरान सिपाही देव दीक्षित को घायल करने जैसे गंभीर आरोप हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अब उससे जुड़े अन्य मामलों और उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...