Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP फेसबुक फ्रेंडशिप बनी ठगी का जाल, ट्रांसपोर्टर से उड़ाए 32 लाख रुपये

फेसबुक फ्रेंडशिप बनी ठगी का जाल, ट्रांसपोर्टर से उड़ाए 32 लाख रुपये

जयपुर-लंदन में शोरूम का झांसा देकर तीन आरोपियों ने रकम अलग-अलग खातों में जमा कराई

उत्तर प्रदेश। मोरादाबाद में एक ट्रांसपोर्टर को ऑनलाइन दोस्ती महंगी पड़ गई। फेसबुक पर संपर्क में आई राजस्थान की एक युवती ने लग्जरी लाइफस्टाइल और बड़े कारोबार का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। ट्रेडिंग में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 32 लाख से अधिक की रकम ट्रांसफर कराई। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने बताया कि फेसबुक पर उसकी पहचान ‘हेमा रावत’ नाम की एक युवती से हुई थी। कुछ दिनों की चैटिंग के बाद युवती ने अपना व्हाट्सएप नंबर दिया और बातचीत बढ़ती चली गई। युवती ने दावा किया कि वह जयपुर के मानसरोवर में लहंगा और साड़ी का बड़ा शोरूम चलाती है और उसका एक अन्य आउटलेट लंदन में भी है, जिसे उसके चाचा संभालते हैं। कारोबारी छवि बनाकर युवती ने ट्रांसपोर्टर को ट्रेडिंग के जरिए मोटा लाभ कमाने का लालच दिया।

इसके बाद युवती ने उसे अभिषेक नाम के युवक से मिलवाया, जिसने बताया कि कारोबार से होने वाले मुनाफे का 30% कमीशन देना होगा। भरोसा जताते हुए ट्रांसपोर्टर ने पहले ₹10,000 भेजे। इसके बाद हेमा, अभिषेक और नाजिया नाम की दूसरी युवती ने अलग-अलग खातों में 32,90,400 रुपये जमा करा लिए।

जब पीड़ित ने मुनाफे और अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने अतिरिक्त ₹15 लाख जमा करने का दबाव बनाया। पीड़ित ने बताया कि रकम उसने पिता और रिश्तेदारों से उधार लेकर दी थी, लेकिन लगातार टालमटोल के बाद उसे शक हुआ और उसने शिकायत दर्ज कराई।

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार के अनुसार, मामले में आईटी एक्ट की धारा 66D और बीएनएस की धारा 318(4) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर पुलिस आरोपी नेटवर्क की लोकेशन, बैंक खातों और डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...

एसएसबी और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंदन की लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम...