Friday, September 18, 2026
Home Crime India आबूरोड में भाई ने भाई की छुरी मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आबूरोड में भाई ने भाई की छुरी मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

माउंट आबू के जंगलों से पकड़ा गया आरोपी

सिरोही। आबूरोड सदर पुलिस ने छोटे भाई की हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कथित आपसी कहासुनी के दौरान गुस्से में आए बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर छुरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी माउंट आबू के जंगलों से पकड़ में आया।

थानाधिकारी प्रदीप डांगा के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मेघाराम पुत्र स्व. लालाजी गरासिया, निवासी सिबलियाफली, चण्डेला (सिरोही) ने अपने छोटे भाई राजू की हत्या की।

30 नवंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिबलियाफली में एक युवक अपने छोटे भाई की हत्या कर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची, शव को आबूरोड मोर्चरी भेजा और जांच शुरू की।

1 दिसंबर को मृतक के भाई प्रेमाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि घर पर वीर बावसी की पूजा के दौरान सभी भाई मौजूद थे। धूप देने को लेकर बड़े भाई मेघाराम और राजू के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में मेघाराम ने राजू पर छुरी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। आबूरोड पुलिस ने मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट सिरोही और एफएसएल टीम पाली के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश अनादरा, डबाणी, करोटी, रेवदर, फतेहपुरा, सकोड़ा, बहादुरपुरा, गिरवर और चण्डेला सहित कई जगहों पर की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को माउंट आबू के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की घटना को स्वीकार किया।

आबूरोड सदर थाना की टीम में एएसआई कैलाशचंद्र, कांस्टेबल मोहनलाल, सुभाष, बाबूसिंह और दिनेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी में लगी हुई है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...