अलीगढ़। अलीगढ़ में रोरावर थाने में तैनात महिला सिपाही हेमलता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और कमरे की गहन जांच शुरू की। खुदकुशी के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका है।
जवाहर नगर कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रही हेमलता का शव 29 नवंबर को कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे कारणों का खुलासा परिजनों के बयान के बाद हो सकेगा।







