Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi छह अलग-अलग साइबर फ्रॉड मामलों में निवासियों से करीब 34 लाख की...

छह अलग-अलग साइबर फ्रॉड मामलों में निवासियों से करीब 34 लाख की ठगी, पुलिस ने जांच शुरू की

फरीदाबाद- फरीदाबाद में साइबर अपराधियों ने अलग-अलग क्षेत्रों के छह लोगों से कुल 34.90 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों में 27 वर्षीय युवक से लेकर 70 वर्ष के बुजुर्ग तक शामिल हैं। ठगों ने कभी मोबाइल हैकिंग, तो कभी ऑनलाइन निवेश व क्रिप्टो करंसी में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ में दो-दो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

1. मोबाइल हैक कर खाते से रुपये उड़ाए

ग्रीन फील्ड कॉलोनी के वरुण ने शिकायत दी कि 5 नवंबर को उनकी मोबाइल स्क्रीन अपने आप ब्लैंक हो गई और ठगों ने उनके खाते से 93,998 रुपये निकाल लिए।

2. क्रिप्टो निवेश का झांसा, 21 लाख से अधिक की ठगी

सेक्टर-23 निवासी धर्मवीर ने बताया कि 8 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच उन्हें क्रिप्टो में भारी मुनाफे का भरोसा दिलाकर 21,26,490 रुपये निवेश कराए गए। बाद में प्लेटफॉर्म ही बंद हो गया और रकम वापस नहीं मिली।

3. नेट बैंकिंग सक्रिय करने के नाम पर फ्रॉड

सेक्टर-17 निवासी जितेंद्र कुमार ने शिकायत में कहा कि 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच ठगों ने बैंकिंग सेवा बहाल करने के नाम पर जानकारी हासिल कर 80,705 रुपये निकाल लिए।

4. प्रीपेड टास्क का झांसा, 27 वर्षीय युवक से 8.73 लाख वसूले

सेक्टर-76 के युवक ने बताया कि 12 से 16 नवंबर के बीच टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क पूरे करने पर मोटा मुनाफा देने की बात कहकर उनसे 8,73,500 रुपये ले लिए गए।

5. टेलीग्राम स्कैम में बल्लभगढ़ निवासी से 96,300 रुपये ठगे गए

नितिन ने बताया कि 22 सितंबर को उन्हें प्रीपेड टास्क पूर्ण करने पर इनाम का वादा कर 96,300 रुपये ले लिए गए।

6. परिचित बनकर की ठगी, बुजुर्ग से 2.20 लाख हाथ लगाए

सेक्टर-7 के 70 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि किसी ने उनके परिचित का नाम लेकर फोन किया और विश्वास में लेकर उनके खाते से 2.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में पता चला कि असली परिचित ने ऐसा कोई फोन नहीं किया था।

पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की गहराई से जांच की जा रही है और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...