Friday, September 18, 2026
Home Crime India पारिवारिक विवाद ने ली तीन जानें, पति ने पत्नी और पिता की...

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जानें, पति ने पत्नी और पिता की हत्या कर खुद को मारी गोली

एएसपी ने शुरू की हर एंगल से जांच, मानसिक दबाव से जुड़ा बताया जा रहा मामला

बिहार। रोहतास जिले के भानस थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया। मृतकों की पहचान अमित सिंह, उनके पिता शालिग्राम सिंह और उनकी पत्नी नीतू देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देर रात करीब एक बजे घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि अमित सिंह ने गुस्से और तनाव में पहले अपनी पत्नी नीतू देवी पर गोली चला दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए उनके पिता शालिग्राम सिंह को भी अमित ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद घर के अन्य सदस्य दहशत में अपने कमरों में छिप गए। इसी दौरान अमित ने स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

ग्रामीणों का कहना है कि अमित सिंह बीते कई दिनों से पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव से गुजर रहा था। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि वह मानसिक रूप से अस्थिर हो चुका था, जिसके चलते अक्सर परिवार में विवाद होते रहते थे।

मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बिक्रमगंज एएसपी अंकित कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम द्वारा मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से की जा रही है। परिजनों ने भी अमित के मानसिक रूप से परेशान रहने की पुष्टि की है। पुलिस घटना के मूल कारणों और पारिवारिक विवाद की गहराई से पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...