Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP बरेली में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला...

बरेली में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बंसी नगला में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राजू मौर्य के रूप में हुई है। सुबह जब उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला, तो पति को फंदे पर झूलता देख चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला बताते हुए पत्नी, ससुर और साले पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का आरोप – हत्या के बाद लटकाया गया शव
राजू के पिता भूपराम ने बताया कि उनका बेटा परसाखेड़ा स्थित एक शीतल पेय कंपनी में ड्राइवर था। करीब दस साल पहले उसकी शादी सीबीगंज के मथुरापुर निवासी सुनीता से हुई थी। शुरुआती कुछ साल सब ठीक रहे, लेकिन हाल के वर्षों में पति-पत्नी के बीच विवाद गहराता चला गया। रविवार को दोनों के बीच झगड़े के बाद सुनीता ने अपने पिता हरिराम और भाई को बुला लिया था। आरोप है कि उन्होंने राजू की पिटाई की और मामला पुलिस तक पहुंचा, हालांकि तब पुलिस ने समझौता करा दिया था।

बुधवार रात फिर हुआ विवाद
भूपराम का कहना है कि बुधवार रात भी ससुराल पक्ष के लोग घर आए और बहस के दौरान बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका दिया गया।

पुलिस को शक आत्महत्या का
मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। राजू नशे का आदी था और अक्सर शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। इसी तनाव में उसने फांसी लगाई हो सकती है।

हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के ससुराल पक्ष से पूछताछ जारी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...