Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand नैनीताल पुलिस की कार्यवाही, पत्रकार दीपक व उसके साथी के साथ मारपीट...

नैनीताल पुलिस की कार्यवाही, पत्रकार दीपक व उसके साथी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। ऊंचापुल चौराहे के पास पत्रकार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुखानी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्टील रॉड भी बरामद किया है।

मामले में वादी पत्रकार दीपक चंद अधिकारी, निवासी हिम्मतपुर तल्ला वार्ड नंबर 41 मुखानी, ने 12 नवंबर को थाना मुखानी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके साथ अजीत चौहान और अनिल चौहान नामक दो व्यक्तियों ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

एफआईआर दर्ज, जांच के लिए टीम गठित

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा एफआईआर संख्या 244/25, धारा 109/115/118(2)/351(3)/352 बी.एन.एस. के तहत अजीत चौहान और अनिल चौहान के विरुद्ध पंजीकृत किया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को सौंपी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन, एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

जांच टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों —

अनिल चौहान, पुत्र स्वर्गीय फूलचंद चौहान, निवासी आदर्श नगर खाटू श्याम मंदिर, मुखानी (उम्र 32 वर्ष)

अजीत चौहान, पुत्र स्वर्गीय फूलचंद चौहान, निवासी आदर्श नगर खाटू श्याम मंदिर, मुखानी (उम्र 30 वर्ष) — को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों को घटना में प्रयुक्त स्टील रॉड सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम

उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार

उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र

कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा

कॉन्स्टेबल पूरन सिंह

एसएसपी का संदेश

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अराजकता या हिंसक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...