गाजियाबाद – गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में रविवार देर रात चोरों ने एक टाइल्स शोरूम को निशाना बनाते हुए करीब 12.80 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात अंबेडकर रोड स्थित “शांति एंटरप्राइजेज” नामक सेनेटरी और टाइल्स के शोरूम में हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
तीन ताले तोड़कर की वारदात
शोरूम मालिक तरुण शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो मुख्य गेट के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से नकदी गायब थी।
उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि रात करीब 12:48 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति शोरूम में घुसा और तीन अलग-अलग जगह रखी नकदी उठा ले गया।
12.80 लाख की नकदी पर हाथ साफ
तरुण शर्मा के अनुसार, आरोपी ने गल्ले समेत कुल तीन स्थानों से करीब 12 लाख 80 हजार रुपये चोरी किए।
फुटेज से प्रतीत होता है कि चोर को दुकान के अंदरूनी हिस्सों और नकदी रखने की जगह की पूरी जानकारी थी,







