Thursday, March 19, 2026
Home Crime Delhi मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही...

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत

पुलिस ने बरामद किए 20 से अधिक खोखे

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से करीब 20 से अधिक खोखे बरामद किए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक की पहचान मिस्बाह के रूप में हुई है, जो हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हमलावरों ने उस पर करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं और घटनास्थल से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, मिस्बाह के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था।

पुलिस का मानना है कि यह हमला किसी विरोधी गैंग के बदले की कार्रवाई का नतीजा हो सकता है। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सीलमपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

RELATED ARTICLES

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...